Monday, October 28, 2013

राधा का पश्चाताप

राधा का पश्चाताप
(कहरवा बिरहा)

राधा झाँकें हाय कोठारिया, कान्हा बन्हा ओखारिया नाय !!टेक०!!
राधा झाँकें हाय कोठारिया, कान्हा बन्हा ओखारिया नाय !!टेक०!!
---०---
राम कसम ओरहन ना देतौ, केतना माखन खईहैं !
मोरे कान्ह के कोमल अँगा, साठी हाथ परि जैहैं !
राधा रोवै  औ पछितावे, पकरे नन्द दुवरिया नाय!!
राधा झाँकें हाय कोठारिया, कान्हा बन्हा ओखारिया नाय !!टेक०!!
---०----
आगि लगे ऊ गगरी-मथनी, आग लगे ऊ दहिया !
जेकरे खातिर मोरे कान्ह कं, दंड दिहिन है  मईया !
हे दैया अब लगो सहैय्या, क़तर नयन पुतरिया नाय !!
राधा झाँकें हाय कोठारिया, कान्हा बन्हा ओखरिया नाय !!टेक०!!
----०----
धिक् धिक् है तुहिका ब्रिज ग्वालिन, यतना कान्ह सतायो !
दधि-माखन तुह्का हम देबय, जेहि लगी ओरहन लायो !
हे मईया अब बक्सों ओंका, लरिका कान्हा नाय !
राधा झाँकें हाय कोठारिया, कान्हा बन्हा ओखारिया नाय !!टेक०!!
राधा झाँकें हाय कोठारिया, कान्हा बन्हा ओखारिया नाय !!टेक०!!
----० ---
-------------------------सतीशचंद्र, इलाहबाद, ऊ. प्र. नवम्बर.१९६३

No comments:

Post a Comment