Friday, November 8, 2013

राम विलाप

  राम-विलाप
  (बिरहा कहरवा भजन)
हनुमत अबहीं नहीं लौऊटे ,देखो उवल सुकौवा नाय !!टेक०!! 
हनुमत अबहीं नहीं लौऊटे ,देखो उवल सुकौवा नाय !!टेक०!! 
---०----
हमका दुखी देखि नहि पावै भईया तोर करेजवा,
हमरे खातिर तू तजि डारेव मातु-पिता औ घरवा,
छोड़ आज तू राम अकेले,चले कौन डगरवा,
देखो उवल सुकौवा नाय !
हनुमत अबहीं नहीं लौऊटे ,देखो उवल सुकौवा नाय !!टेक०!! 
----०----
जो मै जनतौ तुहू बिछुरबा, पिता बचन ना मनतौ,
जन्म जन्म में फिरि मिलि जैहै मातु पिता औ घर तौ,
वही कोख से फिरि ना पाईब, लछिमन तुह का अब तौ,
देखो उवल सुकौवा नाय !
हनुमत अबहीं नहीं लौऊटे ,देखो उवल सुकौवा नाय !!टेक०!! 
----०----
   
  लछिमन भईया अंखिया खोलो, बिलखई राम तुम्हारे,
 मोर करेजा मुह के आवत बोलो कछु दुलारे,
देखो उवल सुकौवा नाय !
हनुमत अबहीं नहीं लौऊटे ,देखो उवल सुकौवा नाय !!टेक०!!  
---०---
मातु सुमित्रा से का कहिबों, बोलो प्रान पियारे,
बिल्खें राम अँसुवन से विहवल, भेटें रहि रहि भाई.
उत्तर दिसि में भा किलकारी, हनुमत गयिलैएँ आई.
देखो उवल सुकौवा नाय !
हनुमत अबहीं नहीं लौऊटे ,देखो उवल सुकौवा नाय !!टेक०!!  
---०----
खिलिगे हृदय कमाल सब ही के, चहु दिसि आनंद छाई,
देखो उवल सुकौवा नाय !
हनुमत अबहीं नहीं लौऊटे, देखो उवल सुकौवा नाय !!टेक०!!  
----०---- 



----- सतीशचंद्र, इलाहबाद, नवम्बर, १९६३ 

No comments:

Post a Comment